स्वर्णकार समाज संस्था उदयपुर के चुनाव 26 मई रविवार को

तीन पदों पे आमने सामने भाग्य आजमा रहे सात दावेदारों ने समाज विकास के घोषणा पत्र जारी किये।

उदयपुर। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था उदयपुर के खुले एवम आमने सामने चुनाव 1992 के बाद अब दिनाँक 26 मई रविवार को आर एम वी स्कूल उदयपुर में है।
वर्ष 2004 से समाज संस्था के पदाधिकारियों का कोर्ट मे विवाद चलने से काफी वर्षो तक चुनाव नही हुए फिर 2015 मे कोर्ट मे आपसी समझौते के बाद प्रतिनिधि सभा के माध्यम से चुनाव हुए लेकिन अब 26 को खुले चुनाव होने जा रहे है।
उक्त चुनाव में कुल सात पदाधिकारीयों ने तीन पदो पर मजबूती से अपनी दावेदारी रखी है जिनमे अध्यक्ष पद के त्रिकोणीय मुकाबले मे श्री गोविंद लाल खजवानीया,श्री जगदीश चंद्र रुणवाल, श्री रामचंद्र रुणवाल एवम महासचिव पर श्री किशन सोलीवाल एवं प्रकाश चंद्र महावर के बीच और कोषाध्यक्ष पद पर श्री मनोज कुमार सहदेव एवं श्री विनोद कुमार कडेल के बीच सीधी टक्कर है।
दस हजार की जनसंख्या वाले उदयपुर स्वर्णकार समाज मे 3932 सदस्यों ने समाज संस्था की सदस्यता ले रखी है।
कड़ी धूप और गर्मी ज़ी भी समाज की महिलाए,युवा, पुरुष,बुजुर्ग टोलिया बनाकर विभिन्न क्षेत्रों मे घर घर जाकर 3932 मतदाताओ से संपर्क कर रहे है।दावेदारों की और से अपनी घोषणाए स्पष्ट करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों मे सेकड़ो लोगो की अलग अलग आम सभाए की गई। आमने सामने चुनाव होने से उदयपुर शहर ही नही बल्कि पूरे संभाग और आस पास के जिलों के स्वर्णकार समाज जनो मे विशेष उत्साह है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!