– ख़्यात और गुणी सुर साधकों के गीतों ने समां बांधी-माधवानी.
उदयपुर। महान् पार्श्व गायक स्वर्गीय मुकेश जी की 101वीं जन्म जयन्ती पर अशोका पैलेस के खचाखच भरे ऑडिटोरियम में ‘सुरों की मंडली’ के तत्वावधान में अशोका पैलेस, सौ फीट रोड, शोभागपुरा के ऑडिटोरियम में लगभग 360 मिनिट तक चले स्वरांजलि -2024 कार्यक्रम में 31 सुर-साधकों ने अपनी भावपूर्ण और धमाकेदार प्रस्तुतियां देकर उन्हें याद किया.
संस्थापक श्री मुकेश माधवानी ने बताया कि इस भव्य ऐतिहासिक कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री मुकेश दा की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलन करने के पश्चात् कार्यक्रम संयोजक श्री बृजेश मिश्रा और सह-संयोजक “ईश्वर जैन कौस्तुभ” को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में सुरों की मंडली के 31 सुर-साधकों ने ने अपनी बैक टू बैक 101 गीतों द्वारा महान् गायक प्रिय स्वर्गीय मुकेश जी को भावपूर्ण मधुर स्वरांजलि देकर सिनेमा संगीत में उनके योगदान को याद किया. मंच संचालन का ज़िम्मा श्री संतोष श्रीवास्तव और श्री महेश शर्मा ने बख़ूबी निभाया.
संस्थान की मीडिया प्रभारी श्री कौस्तुभ ने बताया कि इस धमाकेदार कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से उदयपुर की फ़िज़ां को सुरमई बना दिया और दर्शकों की वाहवाही बटोरी और श्रोताओं ने झूमते हुए जी भरकर तालियां बजाईं और सुर साधकों को प्रोत्साहित किया. यह 101 गीतों के स्वरांजलि कार्यक्रम की रेकॉर्डिंग वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस की “इण्टरनेशनल बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स” में दर्ज़ होने की प्रक्रिया जारी है तथा स्वीकृति मिलने पर सभी सुर साधकों को प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा, जिसके लिए भी सुरों की मण्डली द्वारा शानदार सम्मान कार्यक्रम आयोजित करेगा. इसी के साथ शीघ्र ही एक और म्यूज़िकल नाईट की रूपरेखा पर मंथन प्रारम्भ कर दिया गया है.
