डूंगरपुर, 25 जुलाई। मुख्य सचिव राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जिला कलक्टर द्वारा ब्लॉक सागवाड़ा के ई-मित्र का औचक निरीक्षण किया गया।
उनके द्वारा टामटीया के 3 एवं नन्दोड के 2 कियोस्को का औचक निरीक्षण किया गया । 2 कियोस्को द्वारा बैंकबीसी का कार्य भी किया जा रहा था। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह द्वारा समस्त कियोस्को भविष्य में पुनः निरीक्षण किये जाने एवं इसी तरह आमजन को सेवाएं देने अधिकराशि न वसूलने के निर्देश दिये गये।
मुख्य सचिव के आदेशानुसार जिला कलक्टर द्वारा जिले के समस्त ब्लॉकों में समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाना प्रस्थावित है। जिससे ई-मित्रों द्वारा सही रेट लिस्ट न लगाकर मनमाने ढंग से वसूली जा रही राशि, आमजन को समस्त सेवाएं नही देना आदि समस्यों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
सागवाड़ा के ई-मित्र का औचक निरीक्षण
