जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण

भीलवाड़ा, 23 फरवरी।  राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान के अनुसार गुरूवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री अजय शर्मा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री राजपाल सिंह ने जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण किया।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री अजय शर्मा ने जेल अधीक्षक श्री भैरू सिंह राठोड एवं डिप्टी जेलर श्री मुकेश जारोटिया से बंदियो के स्वास्थ्य तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने मेडिकल स्टाफ को बंदियो की स्वास्थ्य संबधी शिकायत के त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया एवं जेल परिसर में स्थित रसोईघर का भी निरीक्षण कर बंदियो को दिये जा रहे भोजन की गुणवता की भी जांच की गई।

उन्होंने बंदियो से उनकी समस्याओं के बारे मे जाना और किसी बंदी के अधिवक्ता नहीं होने पर वह विधिक सहायता के लिए निःशुल्क अधिवक्ता के लिए आवेदन करने के बारे में बताया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने महिला बंदियों के बैरक का निरीक्षण कर महिला बंदियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा साफ सफाई रखने  एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश जेल अधीक्षक श्री भैरू सिंह राठोड को दिए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!