उदयपुर। सूरों की मंडली का आज संगीतमय कार्यक्रम अशोका पैलेस में आयोजित किया गया। जहाँ संगीत प्रेमियों ने सभी का दिल जीत लिया, जब उन्होंने पुराने गानों की धड़कन को फिर से महसूस कराया।
इस कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों ने पुराने गानों की आवाज सुनाई और सत्तासालों के गोल्डन ईरा की यादें ताजगी से भर दी। शाद उदयपुरी ने गाया याद आ रहा है तेरा प्यार…., भगवत सिंह हाड़ा ने आंसू भरी है जीवन की राहें…, नारायण साल्वी ने गाया बदन पे सितारे लपेटे हुए, ओ जाने तमन्ना…., नारायण गंधर्व और मुकेश माधवानी ने गाया एक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है, जिससे मौहाल में बजी गानों की मिठास छा गई।
आपको बता दें कि सूरों की मंडली उदयपुर शहर के संगीत प्रेमियों का एक समूह है, जो हर माह के अंतिम शनिवार को कार्यक्रम आयोजित करता है, जिसमें संगीत प्रेमी अपनी संगीत कला का प्रदर्शन करते हैं। यह कार्यक्रम निशुल्क होता है और इसमें उदयपुर का कोई भी गायक हिस्सा ले सकते हैं।
सूरों की मंडली ने पुराने गानों से जीता संगीत प्रेमियों का दिल
