उदयपुर। मंगलवार को मंगलेश्वर देवालय मंदिर सेक्टर 4 हिरण मगरी उदयपुर पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। सुंदरकांड पाठ में कई भक्तो ने भाग लिया। पाठ के बाद महाआरती की गई। समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल मेनारिया सचिव रमेश पुरोहित पंडित अर्जुन लाल शर्मा सुनील त्रिवेदी रितेश श्रीमाली हरीश लोहार आदि ने सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
मंगलेश्वर देवालय में हुआ सुंदरकांड का पाठ
