वैलेंट हॉस्पिटल में निशुल्क कैंप का सफल आयोजन संपन्न

उदयपुर : शोभागपुरा स्थित वैलेंट हॉस्पिटल में शनिवार और रविवार को आयोजित निशुल्क चेकअप कैंप का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
वैलेंट हॉस्पिटल के डॉक्टर हेमंत खज्जा ने बताया कि हॉस्पिटल में एडवांस रोबोटिक और लेजर सर्जरी की सुविधा एवं उच्च स्तरीय ग्लास मॉड्यूलर ऑपरेशन थिडीटर स्थापित है।
अहमदाबाद के प्रमुख हॉस्पिटल में से एक हेल्थ वन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ अनुभवी डॉक्टर हर सप्ताह नियमित ओपीडी और सर्जरी के लिए उदयपुर विजिट करते हैं  ।
उद्यान एवं विकास समन्वय समिति उदयपुर एवं मोती मंगरी, लायन्स क्लब और रोटरी क्लब अशोका के सहयोग से आयोजन इस कैंप में आने वाले रोगियों को यूरोलॉजी एवं जनरल सर्जरी के लिए डॉक्टर क्रुनाल पटेल, न्यूरो सर्जरी के लिए डॉक्टर कुलदीप वाला , ऑर्थोपेडिक एवं घुटनों की सर्जरी के लिए डॉक्टर हेमंत खज्जा ने निशुल्क परामर्श दिया।
 कैलाशनाथ अध्यक्ष कोऑर्डिनेशन समिति, अनिल शर्मा, लायन्स क्लब एवं रोटरी क्लब अशोका के मुकेश माधवानी, राहुल मखीजा एवं श्री चंद, गजपाल सिंह राठौड़ भाजपा शहर जिला अध्यक्ष, वीएस नाहर सिंह वाइस प्रेसिडेंट टैक्स बार एसोसिएशन, नरेंद्र खाब्या वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ के के यादव प्रोफेसर मृदा विभाग, महेश त्रिवेदी पार्षद एवं वरिष्ठ समाजसेवी के सहयोग से कैंप का सफल आयोजन रहा
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!