फतहनगर। नगर के फतह एकेडमी में शनिवार को ओपन एग्जिबिशन फतह विजनरी विस्टा का आयोजन किया गया। एग्जीबिशन में विद्यार्थियों ने कला, वाणिज्य, विज्ञान, गणित, हिंदी ,सामान्य ज्ञान, पर्यावरण अध्ययन एवं क्राफ्ट संबंधित मॉडलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संस्था निदेशक अजय जैन के अनुसार लगभग 650 विद्यार्थियों ने इस एग्जीबिशन में भाग लिया। 350 के लगभग मॉडल प्रदर्शित किए गए। एग्जीबिशन में विज्ञान मॉडल्स में इसरो यात्रा, फ्री एनर्जी डिवाइस, पाचन तंत्र, अर्थक्वेक अलार्म, ड्रोन, वाटर साइकिल, वाटर डैम, पवन चक्की, वाटर डैम आदि कई मॉडल प्रदर्शित किए। गणितीय मॉडल्स में बच्चों ने मल्टीप्लिकेशन टेबल,डिवाइडिंग मशीन,पाइथागोरस थ्योरम, सरफेस एरिया मॉडल, स्क्वायर मशीन आदि कई मॉडल प्रदर्शित किए। आर्ट एंड क्राफ्ट में बच्चों ने राम मंदिर, एब्स्ट्रेक्ट आर्ट, लिप्पन आर्ट, फङ चित्रकारी का बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया। वाणिज्य क्षेत्र में बच्चों ने इंश्योरेंस एवं चिप्स बिजनेस के मॉडल को प्रोजेक्ट के माध्यम से समझाया। हिंदी मॉडल्स संज्ञा, संधि, विशेषण, लिंग, काल आदि को भी बच्चों ने बहुत ही सरल एवं प्रभावी ढंग से मॉडल द्वारा प्रदर्शित किया। विद्यालय के नन्हे वैज्ञानिकों ने इंडिया गेट, कम्युनिटी हेल्पर, सीजंस ट्रैफिक चिन्ह आदि पर प्रोजेक्ट द्वारा प्रकाश डाला। एग्जीबिशन में निर्णायक की भूमिका चंगेड़ी विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार, यस बैंक मैनेजर अनिल शर्मा, अभिषेक भंडारी, हिमांशु अग्रवाल, प्रीतम लोहार, जय दर्शन जोशी, राजेंद्र जैन, चीना राठौर ,भानु प्रतापसिंह ने निभाई।
