उदयपुर 8 दिसंबर। बड़गांव ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार में एएसएपी एकेडमिक फाउंडेशन द्वारा ई-लाइब्रेरी की सौगात दी गई है। संस्थान के सुनील लड्ढा ने बताया कि यह ई-लाइब्रेरी किसी कक्ष में न होकर पायरोटेक वर्क्स स्पेस द्वारा लगाए गए एक कंटेनर में लाइब्रेरी संचालित होगी। लाइब्रेरी में पुस्तकें रखने के लिए रेक्स, बैठने के लिए फर्नीचर, एक लेपटॉप सहित विभिन्न विषयों पर उपयोगी पुस्तकें रखी गई हैं। स्कूल के विद्यार्थियों में भी लाइब्रेरी को लेकर उत्साह बना हुआ है। प्रधानाचार्य डॉ. सत्यनारायण सुथार ने बताया कि विद्यालय में इस प्रकार की लाइब्रेरी स्थापित होने से बच्चों का पुस्तकों की ओर रुझान बढ़ेगा। स्मार्ट फोन के इस युग में बच्चे पुस्तकों से दूर हो गए हैं एवं मोबाइल उनके मनोरंजन का प्रमुख स्रोत बन गया है। ऐसे में यह आवश्यक है कि आकर्षक लाइब्रेरी स्थापित करके बच्चों को पुस्तकों से जोड़ा जाए। ई-लाइब्रेरी के लोकार्पण अवसर पर एमेथिस्ट के जयदीप सिंह, हेमराज सिंह, तरुण दवे, आनंद खण्डेलवाल, हेमंत जोशी, शिखा, सुरभि, विशाल शर्मा, यश वाधवानी, सुलभ तलवाडिया, अभय जोशी, दीप वाधवानी, प्रखर सियाल, नितीन श्रीमाली, दिलीप मेहता, नीरज बत्रा, माधवलाल तेली, वीना जोशी, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।
धार सरकारी स्कूल में विद्यार्थी होंगे हाइटेक – वि़द्यालय को ई-लाइब्रेरी की सौगात
