घर-घर तिरंगा-हर घर तिरंगा के अंतर्गत विद्यार्थियों ने लहराये तिरंगे

उदयपुर। भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अनुष्का ग्रुप द्वारा प्रताप नगर एवं हिरण मगरी स्थित विभिन्न परिसरों में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मुहिम घर-घर तिरंगा – हर घर तिरंगा के अंतर्गत भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को निःशुल्क वितरित कर लहराया गया एवं इस अभियान का हिस्सा बने। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर घर में आजादी का जश्न मनाया जाना है।
संस्थान के संस्थापक डॉ एस एस सुराणा ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को जागरूक होने की आवश्यकता है।

वही संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती कमला सुराणा ने बताया कि देश के प्रत्येक वर्ग को यह राष्ट्रीय पर्व देश के लिए त्याग,समर्पण एवं बलिदान की भावना रखने का सन्देश देता है।

संस्थान के निदेशक राजीव सुराणा ने बताया कि यह पर्व हमारे देश के नौजवानों की वीरता, शहादत को याद करके उनके मार्ग का अनुसरण करते हुए देश की आन बान और शान की रखवाली करने की शपथ ग्रहण करने का सन्देश देता है।

अनुष्का ग्रुप में घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा राष्ट्रीय अभियान के तहत विद्यार्थियों ने पूरे जोश और जज्बे के साथ भाग लिया वहीं सभी ने देश के लिए त्याग, समर्पण, ईमानदारी एवम बलिदान की भावना रखते हुए सदैव सच्चाई के मार्ग पर चलने की शपथ ली एवं अंत में सभी को तिरंगे बांटे गए।

इस दौरान भूपेश परमार, राहुल लोढ़ा, प्रणय जैन, जितेंद्र मेनारिया, हेमंत बाबेल, ज्योति जैन, शैलेन्द्र सिंह चारण, चांदनी परमार, मीनल शर्मा, हर्षिता चौहान, गिरजा सालवी, प्रीति जैन, धनवंती सोलंकी, प्रेम पटेल, निर्मल मेघवाल, हिम्मत सिंह, मानाराम आदि के साथ साथ सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!