चोरी हुआ ट्रेक्टर-ट्रोली बरामद, दो गिरफतार

चित्तौड़गढ़। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने तीन दिन पहले थाने के मानपुरा से चोरी गए ट्रेक्टर मय ट्रोली को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल को भी जब्त किया है। गिरफ्तार दोनो आरोपी वाहन चोरी के आदतन अपराधी होकर चित्तौड़गढ़ सहित राजसमन्द, भीलवाड़ा व अजमेर जिले में कई प्रकरण दर्ज है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि कोतवाली चित्तौडगढ के मानपुरा से 27 नवम्बर को राजुगिरी गोस्वामी के घर के बाहर खड़ा स्वराज कम्पनी का ट्रेक्टर मय ट्रोली अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी कर ले जाने का थाना कोतवाली चित्तौडगढ पर प्रकरण दर्ज किया गया। एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी चित्तौड़गढ़ कर्ण सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी अध्यात्म गौतम पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आसुचना सकंलन कर मुखबीर की सूचना पर आरोपी गुरजनिया थाना राशमी जिला चित्तौडगढ निवासी 36 वर्षीय नारायण लाल पुत्र रामलाल जाट व करजालिया थाना आसीन्द जिला भीलवाडा निवासी 35 वर्षीय प्रेमलाल पुत्र देवीलाल रेगर को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से चोरी का ट्रेक्टर मय ट्रोली बरामद कर लिया गया। एक  मोटरसाईकिल को भी जप्त किया गया। आरोपी प्रेमलाल रेगर व नारायण लाल जाट दोनो आले दर्जे के वाहन चोर हैं। आरोपी प्रेमलाल रेगर के विरूद्ध पूर्व में चित्तौडगढ, राजसमन्द, अजमेर व भीलवाडा जिलो में चोरी कुल 27 प्रकरण दर्ज हैं। नारायणलाल जाट के विरुद्ध पुर्व में अलग-अलग थानों पर कुल 8 प्रकरण दर्ज हैं। दोनों आरोपियों से प्रकरण एंव अन्य चोरियो के सम्बन्ध में पूछताछ की जाकर गहन अनुसंधान किया जा रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!