प्रदेश के राज्यपाल आज से तीन दिवसीय दौरे पर

नोडल अधिकारी नियुक्त कर आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी
उदयपुर, 19 दिसंबर। प्रदेश के राज्यपाल माननीय श्री कलराज मिश्र 20 दिसंबर को प्रातः 11.15 बजे डबोक एयरपोर्ट पहंुचेंगे। उसके बाद वे सड़क मार्ग से सुखाड़िया विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस आएंगे। राज्यपाल दोपहर 12 बजे विवेकानंद ऑडिटॉरियम में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 30वे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। वे अपराह्न 3.20 बजे सर्किट हाउस पहंुचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि राज्यपाल श्री मिश्र 21 दिसंबर को प्रातः 11.50 बजे पुनः विवेकानन्द ऑडिटॉरियम पहंुचकर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 16वे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। उसके पश्चात् वे अपराह्न 2.45 बजे सर्किट हाउस पहंुचेंगे। राज्यपाल सायं 5.30 बजे शिल्पग्राम पहंुचेंगे जहां वे शिल्पग्राम उत्सव 2022 में भाग लेकर रात्रि 8 बजे पुनः सर्किट हाउस पहंुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल श्री मिश्र 22 दिसंबर को प्रातः 10.30 बजे सर्किट हाउस से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जाएंगे जहां से वे प्रातः 11 वायुयान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
नोडल अधिकारी नियुक्त:
जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने एक आदेश जारी कर प्रदेश के राज्यपाल की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!