उदयपुर में राज्य पशु ऊंट का पूरे सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

उदयपुर, 8 जुलाई। शहर की एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी द्वारा जिले में पहली बार पूरे राजकीय सम्मान के साथ राज्य पशु ऊंट का अंतिम संस्कार किया गया।
एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी की संस्थापिका व पर्यावरण व वन्यजीव प्रेमी डॉ. माला मट्ठा ने बताया कि गत 2 जुलाई को एक घायल ऊँटनी को एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी उदयपुर द्वारा राजकीय बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती करवाया था। इस ऊँटनी ने चिकित्सा के दौरान देर रात अपनी आखिरी साँसे ली और इस दुनिया से विदा ली। एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी ने राज्य पशु होने के नाते पूर्ण सम्मान एवं पूरे रीति रिवाज़ के साथ अंतिम संस्कर करते हुए विदा किया। उन्होंने बताया कि जिले में इस प्रकार राजकीय पशु को सम्मान पूर्वक अंतिम विदाई देने का पहला मामला है। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि है कि मनुष्यों की भांति पशुओं को भी सम्मानजनक विदाई का अधिकार है, ऐसे में इन्हें भी सम्मान दिया जाना चाहिए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!