उदयपुर, 11 अगस्त। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोगी तालाब, उदयपुर में रिक्त सीटों पर संस्था स्तर पर सीधे प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं।
प्रधानाचार्य सी.एस.टांक ने बताया कि राज्य के सभी राजकीय व प्राईवेट पॉलिटेक्निक महाविद्यालयो में केद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इस प्रक्रिया के समाप्त होने के पश्चात् पॉलिटेक्निक महाविद्यालयो में शेष रही सीटों पर अब संस्थान स्तर पर 11 से 14 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर प्रवेश दिए जाएंगे। अभ्यर्थी ने जिस कॉलेज हेतु आवेदन किया है उसी कॉलेज में 11 से 14 अगस्त को सुबह 10 बजे तक ऑन लाईन आवेदन का प्रिंट तथा पंजीयनशुल्क 354 रूपए जमा करा सकते हैं। साथ ही ऑनलाईन अपलोडेड दस्तावेजों का सत्यापन मूल दस्तावेज से महाविद्यालय में करवा सकते हैं। 14 अगस्त को सुबह 11 बजे तक संस्था में जमा आवेदनो की वरिष्ठता सूची बनाकर प्रवेश देने की प्रक्रिया नियमानुसार प्रारम्भ की जायेगी ।
श्री टांक ने बताया कि स्थानीय महाविद्यालय में सिविल, ईलेक्ट्रिकल ,व मेकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में रिक्त रही सीटो पर प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय में 14 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे व्यक्तिशः उपस्थित हो ऑनलाईन आवेदन का प्रिंट व पंजीयन शुल्क जमा करा सकते हैं।
