शिल्पग्राम में आज दिव्यांग बच्चों के लिए म्यूरल आर्ट पर विशेष कार्यशाला 

उदयपुर, 7 जुलाई 2023। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम के संगम सभागार में चल रहे चित्रांकन म्यूरल आर्ट कैंप में शुक्रवार को स्कूल के विद्यार्थियों ने इस केम्प में बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया तथा साथ ही इन कलाकृतियों की बारीकियों के गुण जाने। शनिवार को शिल्पग्राम में दो दिवसीय विशेष कार्यशाला दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित की जा रही है।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि इस दो दिवसीय आर्ट कार्यशाला में शनिवार को विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थी भाग लेंगे तथा अपनी कलाकृतियां बनाएंगे।
म्यूरल आर्ट केम्प में जाम्बवत से प्रेरित होकर हनुमान जी अपनी शक्ति से परिचित होकर लंका की प्रस्थान करते हुए की कलाकृति केरला के दिव्यांग कलाकार महेश एम.के. ने केरल म्यूरल आर्ट में बनाई जो कि अति सुंदर है। वे 20 साल से इस कला में कार्य कर रहे है। उन्होंने कई प्रदर्शनियों में भाग लिया। इनकी पत्नी भी इसी कला में कलाकार है। 
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!