भीलवाडा 08 दिसंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर ने अवगत कराया कि अर्हता दिनांक 01/01/2023 के संदर्भ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के अन्तर्गत दिनांक 11 दिसम्बर 2022 (रविवार) को जिले की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अधिसूचित 1887 मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित किये जाकर समस्त बूथ लेवल अधिकारी संबंधित मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्री आशीष मोदी ने आम मतदाताओं से अपील की है कि 11 दिसम्बर 2022 (रविवार) को अपने मतदान केन्द्र पर जाकर मतदाता सूची में नाम जुडवाने एवं संशोधन हेतु आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त विभिन्न ऑनलाईन माध्यम यथा वोटर हेल्पलाईन मोबाइल ऐप, वोटर पोर्टल एवं NVSP.in वेबसाइट के माध्यम से मतदाता स्वयं भी अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु आवेदन कर सकते है।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अब तक जिले में 51,346 मतदाताओं ने अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराया है एवं 10,056 मतदाताओं ने अपनी प्रविष्टियों में संशोधन हेतु आवेदन किया है।
जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक 12 दिसंबर को
भीलवाडा 08 दिसंबर। नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक 12 दिसंबर को सायं 4 बजे जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी श्री सुमित यादव ने दी।
