सामुदायिक वनाधिकार दावों को लेकर 1 मार्च से विशेष अभियान

डूंगरपुर, 23 फरवरी/जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री के निर्देशानुसार अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासियों के समुदायिक वनाधिकार के दावों को लेकर  उपखण्ड अधिकारी डंूगरपुर प्रवीण कुमार मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक आयोजित हुई।
बैठक में उपखण्ड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा ने वनाधिकार अभियान  पर चर्चा करते हुए अनुसूचित जनजाति एवं अन्य प्राप्त दावों के आवेदनों पर चरणबद्व तरीके से ग्राम पंचायत स्तर पर लिये आवेदन ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा निपटाने के निर्देश दिये है। उन्होंने वन निवासी एवं उनके आसपास निवास कर रहे ग्रामवासियों को उनके पारम्परिक दैनिक उपयोग एवं आर्थिक उत्थान का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से 1 मार्च से 30 जून 2023 तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये हैै।
बैठक में उपखण्ड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा ने समस्त विकास अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एवं बीसीएमओ, रेन्जर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन करने एवं वनाधिकार का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक प्रस्तुत दावों का निस्तारण करवाने के निर्देश दिये है। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर न्यूनतम दस एवं उपखण्ड स्तर पर 25 कूलक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजय सिंह चौहान, विकास अधिकारी हितेन्द्र त्रिवेदी, सुनील वर्मा दोवड़ा, बीसीएमओ डॉ. जयेश परमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!