फतहनगर। चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही एसपीसी योजना में स्कूली बालक-बालिकाओं ने शैक्षिक भ्रमण किया तथा भ्रमण के दौरान थाने एवं पालिका की कार्य प्रणाली से रूबरू हुए। योजना में शामिल बच्चों का दल शिक्षकों के साथ फतहनगर थाने पहुंचा जहां पर एएसआई गुलाबसिंह ने नशा एवं इससे होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए अपने आस-पास होने वाले क्राइम की जानकारी पुलिस को भयमुक्त होकर देने को कहा। थाने में बच्चों ने पुलिस द्वारा काराग्रह,माल खाना,साइबर क्राइम ब्रांच,आॅन लाइन प्राथमिकी आदि की जानकारी दी गयी। पुलिसकर्मियों के साथ बच्चों ने फोटो सेशन भी किया। उपयोगी जानकारी प्रदान करने पर संस्था प्रधान मोहनलाल स्वर्णकार ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इसके बाद बच्चों का दल नगरपालिका फतहनगर पहुंचा जहां पर अधिशासी अधिकारी कृष्णगोपाल माली ने जन्म-मृत्यु,विवाह पंजीकरण,शहरी विकास सहित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी। नेहा माहेश्वरी द्वारा स्वच्छता एप्प की जानकारी दी गयी। बच्चों के दल के साथ संजय यादव,कर्णसिंह राणावत,भंवरलाल तेली,रमेश खटीक आदि थे। पालिका में स्वच्छता पर क्वीज सेशन एवं फोटो सेशन का बच्चें ने लाभ लिया। राजमाता सिंधिया पार्क का भी बच्चों ने अवलोकन किया।
एसपीसी योजनाः स्कूली बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण कर थाने एवं पालिका की कार्य प्रणाली जानी
