आदेश्वर भगवान मंदिर में स्नात्र महोत्सव मनाया  

रजत जडि़त गगनगुटी पर मूलनायक भगवान का किया जलाभिषेक  
उदयपुर 18 सितम्बर। शोभागपुरा मार्ग 100 फीट रोड़ स्थित श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के अन्तर्गत जैन श्वेताम्बर आदेश्वर भगवान मंदिर में पर्युषण महापर्व के तहत सोमवार को पूजन-पाठ सहित कई धार्मिक आयोजन हुए। महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर एवं गोवर्धन सिंह बोल्या ने बताया कि पर्वाधिराज पर्व पर्युषण महापर्व के सातवें दिन स्नात्र महोत्सव मनाया गया। इस दौरान मूलनायक भगवान को रजत जडि़त गगनगुटी पर विराजमान कर जलाभिषेक एवं स्नात्र पूजन की गई। पर्युषण महापर्व के तहत सुबह सर्व औषधी से महाअभिषेक,  अंगपोछन एवं अष्ट प्रकार की पूजा-अर्चना एवं शाम को सामायिक, मंगल दीपक आरती की गई।  इस अवसर पर उदित शाह, दिनेश नागोरी, चन्द्रशेखर बोल्या, कमलेश बोल्या, अनुसूया जैन, पूजा शाह सहित सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!