सिंघवी का ऐतिहासिक कारनामा

उदयपुर के प्रखर सिंघवी का ऐतिहासिक कारनामा, गणित ओलंपियाड में 26 पदक जीतकर भारत को दिलाया विश्व गौरव उदयपुर के प्रतिभाशाली छात्र प्रखर सिंगवी ने गणित के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करते हुए अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। अपनी असाधारण गणितीय क्षमता, निरंतर अभ्यास और अनुशासन के बल पर प्रखर अब तक 26 विभिन्न राष्ट्रीय च अंतरडाष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में पदक जीत चुके हैं, जो अपने आप में एक दुलीभ और ऐतिहासिक उपलब्धि है। विगत महीनों में USA में आयोजित प्रतिष्ठित कोपरनिकस मैथमेटिक्स ओलंपियाड में प्रखट सिंगती ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया। इस सफलता के पश्चात उन्होंने अपनी उत्कृष्टता को और सुदृढ़ करते हुए 19 दिसंबर 2025 को जापान में आयोजित IMOCSEA MATHS औलपियाड में भाग लिया, जहाँ उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए डायमंड अवॉर्ड अपने नाम किया। प्रखर सिंगवी की यह उपलब्धि केवल एक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वर्षों की मेहनत, निरंतर अध्ययन, तार्किक सीध और गणित के प्रति गहटी रुचि का परिणाम है। उन्होंने अब तक विभिन्न देशों में आयोजित गणित ओलंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व कर लगातार सफलता अर्जित की है और हर चार देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल उदयपुर बल्कि पूढे राजस्थान और देश में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है। शिक्षा जगत, अभिभावकों का कहना है कि प्रखर की सफलता उसके परिश्रम के साथ-साथ ईश्वर की कृपा, गुरुजनों के मार्गदर्शन और परिवार के निरंतर सहयोग का परिणाम है। परिवारजनों ने विश्वास जताया कि प्रखर आगे भी इसी प्रकार देश का जाम दोशन करता रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!