उदयपुर, 8 जून : शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक व्यक्ति की शटरिंग सामग्री चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार विपुल पानेरी निवासी रावजी का हाटा ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि 7 जून की रात 1 बजे से 4 बजे के बीच चोरी की घटना हुई। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात अभियुक्तों ने उसकी निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली शटरिंग सामग्री चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चुरा ले गए अज्ञात चोर
उदयपुर, 8 जून : कोटड़ा थाना क्षेत्र के पाडलवाड़ा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक मकान से CCTV कैमरा चोरी कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित सरुपसिंह गरासिया निवासी पाडलवाड़ा ने रिपोर्ट में बताया कि घटना 5 जून की रात हुई। चोर मकान के बाहर लगे CCTV कैमरे को चुपचाप खोलकर अपने साथ ले गए। प्रार्थी ने बताया कि कैमरा घर की निगरानी के लिए लगाया गया था। कोटड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात चोरों की तलाश के लिए आस-पास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है।
महिला ने लगाया ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप
उदयपुर, 8 जून : भीण्डर थाना क्षेत्र की रहने वाली शालिनी पुत्री मोहनसिंह निवासी फोजवड़ली ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। प्रार्थिया के अनुसार अप्रैल 2024 से उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शालिनी ने अपने पति धर्मवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह सहित अन्य छह लोगों के खिलाफ शिकायत की है। सभी प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी स्थित नई आबादी बंबोरी के निवासी हैं। भीण्डर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।