श्री श्री 108 श्री चारभुजानाथ मंदिर जीर्णोद्वार पत्रक मोचन

उदयपुर।  चांदपोल बाहर, खोड़ी इमली उदयपुर में जीर्णोद्वार पत्रक मोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि बड़ा रामद्वारा महंत नरपत राम स्थानीय पार्षद मदन दवे, धर्मोत्सव समिति दिनेश मकवाना, शिव दल मेवाड़ मनीष मेहता, वार्ड 10 पार्षद गिरीश भारती, विप्र फाउंडेशन नरेंद्र पालीवाल, पंच देवरिया मंदिर संचालक पवन सुखवाल एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम में महंत नरपत रामजी महाराज का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। उपस्थित महानुभावों द्वारा आर्थिक सहयोग की घोषणा की गई। मंदिर पुजारी महेंद्र कुमार (राजू वैष्णव) ने बताया कि मंदिर जीर्णोद्धार का कार्य धार्मिक बंधुओं के सहयोग से शीघ्र ही पूर्ण कर नवीन मंदिर का लोकार्पण भी किया जाएगा। यह मंदिर मार्बल पत्थर में ही तैयार किया जाएगा। धन्यवाद मोंटी वैष्णव द्वारा दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!