उदयपुर, 9 अप्रैल। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के निमित्त सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, इसी अंतर्गत रानी रोड स्थित शमशान में माधव नगर के स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान किया गया । डॉ. अम्बेडकर के प्रतिमा एवं शमशान की साफ सफाई की गई।
श्रमदान में नगर संघचालक अशोक पुरोहित, सक्षम संगठन के जिला संयोजक मदनलाल, राजेशकुमार, धर्मेंद्र, चंद्र प्रकाश, हर्ष चेतन, दीपककुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
