उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने “रक्षाबंधन धानमण्डी”, कांग्रेस मीडिया सेंटर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के “डोनेट फॉर देश” राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आमजन से अंशदान देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाने का आग्रह किया। शर्मा ने कहा डोनेट फॉर देश अभियान, हास्य पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों को बनाए रखने,समानताओं को पाटने और गिने-चुने पूंजीवाद लोगों का पक्ष लेने वाली, तानाशाही सरकार के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष बनने की प्रतिबद्धता है।
यह पहला 1920-21में महात्मा गांधी जी के ऐतिहासिक “तिलक स्वराज कोष” से प्रेरित है। भारतीय संविधान के मूल्यों को सुरक्षित रखने एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वर्ष पुराने गौरवशाली इतिहास को संजय रखने का यह देशव्यापी आंदोलन है। शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का यह अभियान 18 दिसंबर से शुरू हुआ है और 28 दिसंबर तक चलने वाला है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी अपने क्राउड फंडिंग के लिए donateinc.in वेबसाइट पर पूरा ब्यौरा दिया है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के भारतीय इस अभियान के जारी 138 रुपए, 1380 रुपए, 13800 रुपए या फिर इससे 10 गुने की राशि राशि चांदी के रूप में दे सकते हैं। अभियान मुख्य रूप से 28 दिसंबर स्थापना दिवस तक ऑनलाइन रहेगा इसके बाद हम जमीनी अभियान शुरू करेंगे। जिसमें कार्यकर्ता घर-घर जाकर दान मांगेंगे हर बूथ में कम से कम 10 घरों को टारगेट किया जाएगा और हर घर से कम से कम 138 रुपए का दान देना शामिल है। शर्मा ने डोनेट फॉर देश कैंपेन के लिए अपनी और से 13,800 रूपये की सहयोग राशि भेंट कर इस अभियान को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं एक्स के माध्यम से जनता से सहयोग के लिए अपील की है।
इस अवसर पर कांग्रेस पर वरिष्ठ अशोक तंबोली, गोपाल सिंह जाट, कन्हेया लाल साहू, योगी शर्मा, फिरोज अहमद शेख, उमेश शर्मा, डाॅ संदीप गर्ग, नरेश साहू, राजेश जावरिया, कन्हैया लाल साहू, योगेश शर्मा, गोपाल साहू, सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
