सात दिवसीय राजपूताना क्रिकेट लीग सीजन-1 का शुभारम्भ आज से

उदयपुर। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग द्वारा शहर में पहली बार सात दिवसीय राजपूताना क्रिकेट लीग सीजन प्रथम का क्रिकेट का महाकुम्भ एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ 15 जनवरी से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ करेंगे।
संस्था के अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने बताया कि उक्त आयोजन ठोकर चौराहा स्थित मैदान पर होने वाले इस टुर्नामेन्ट में समाज से 40 टीमों के लिये प्रविष्ठियंा आमंत्रित की गई। महासचिव प्रदीपसिंह भाटी ने बताया कि विजेता टीम को 51 हजार रूपयें का नगद पुरूस्कार प्रदान किया जायेगा। इसके अतिरिक्त अन्य विजेता टीमों को भी पुरूस्कृत किया जायेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!