उदयपुर. पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली के पीठाधीश्वर गो.ति.108 श्री राकेश जी (श्री इंद्रदमन जी) महाराज श्री की आज्ञा एवं गो.ची.105 श्री विशाल जी (श्री भूपेश कुमार जी) बावा श्री के निर्देशन में श्रीनाथ जी मंदिर के कृष्ण भंडार के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य को पिछले कुछ समय से श्रीनाथ जी मंदिर, उदयपुर एवं श्रीनाथजी मंदिर,घसियार में सेवा व्यवस्था,दर्शन व्यवस्था, निर्माण कार्य,वैष्णव सेवा समिति की कार्यप्रणाली आदि का सुचारू रूप से कार्य नहीं होने के कारण और व्यवस्थाओं में कमी के कारण वहां की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल सके व श्रीजी प्रभु की सेवा में किसी भी रूप में अव्यवस्था व व्यवधान न हो इस कारण वहां की संपूर्ण व्यवस्थाओं की देखरेख एवं सुचारू कार्य निर्बाध रूप से हो सके इसकी जिम्मेवारी एवं इस कार्य का अतिरिक्त प्रभार श्रीनाथ जी मंदिर के कृष्ण भंडार के सहायक अधिकारी श्री अनिल सनाढ्य को तिलकायत श्री की आज्ञा से कृष्ण भंडार के सहायक अधिकारी के अतिरिक्त श्रीनाथ जी मंदिर, उदयपुर एवं श्रीनाथ जी मंदिर घसियार के व्यवस्थापक का अतिरिक्त प्रभार सोंपा गया!
उदयपुर के श्रीनाथजी मंदिर की सेवा व्यवस्था सनाढ्य को सौंपी
