उदयपुर, 30 जून । नारायण सेवा संस्थान के सेवामहातीर्थ परिसर में संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल द्वारा तीन दिवसीय ‘अपनों से अपनी बात’ संवाद परक 2 से 4 जुलाई तक आयोजित होगा। इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले दिव्यांगों और उनके साथ आए परिजनों से दिव्यांगों के प्रति अपनत्व की भावना रखते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने और लोक व्यवहार पर संगोष्ठी की जाएगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सत्संग चैनल पर प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक किया जाएगा। रोगियों एवं परिजनों के सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है।
नारायण सेवा में दिव्यांगों के साथ संगोष्ठी रविवार से
