हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठि व सूक्ष्म पुस्तिका विमोचन

उदयपुर, 30 मई । हिंदी पत्रकारिता यात्रा के 198 वर्ष पूर्ण होने पर ’प्रत्यूष’ हिंदी मासिक कार्यालय में गुरूवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें शहर के जाने-माने शिल्पकार चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा द्वारा निर्मित सूक्ष्म पुस्तिका ’हिंदी पत्रकारिता की दशा व दिशा’ का विमोचन वरिष्ठ पत्रकार विष्णु शर्मा हितैषी ने किया। पुस्तिका में हिंदी पत्रकारिता की यात्रा के प्रारंभिक काल, पड़ाव, विकास, राष्ट्रीय आंदोलन व लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उसके योगदान पर प्रकाश डाला गया है। पुस्तिका के साथ चैकिस्टिक पर ’कलम को भी उकेरा गया है।’

इस अवसर पर नंद किशोर शर्मा, दुर्गाशंकर मेनारिया, राजवीर, उदयलाल प्रजापत व अल्फेज खान भी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!