उदयपुर। Col kds शक्तावत (commanding officer 31 rajput) o commander Brig S Ramakrishna के निर्देशन में सैन्य क्षेत्र में सैनिकों के महिला परिजनों के लिए 05 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती कृतिका शक्तावत पत्नी केडीएस शक्तावत कमांडिंग ऑफीसर , 31 राजपुत एवं श्रीमती नित्या अय्यर पत्नी कमांडर ब्रिगेडियर एस रामा कृष्णा की पहल पर जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा के आदेशानुसार श्रीमती चेतना भाटी पुलिस उप अधीक्षक, महिला अनुसंधान प्रकोष्ठ, उदयपुर के निर्देशन में महिला काॅन्स्टेबल मीनाक्षी व कंचन द्वारा सैनिकों के करीब 56 महिला परिजनों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। उक्त कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ-साथ साइबर अपराध के बारे में भी जानकारी दी गई।
पांच दिवसीय कोर्स में महिलाओं को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण
