वन स्टॉप सेंटर (सखी सेंटर) का किया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने निरीक्षण

भीलवाड़ा, 02 मार्च। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान की पालना में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अजय शर्मा के निर्देशानुसार गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री राजपाल सिंह ने वन स्टॉप सेन्टर (सखी सेन्टर) का आकस्मिक निरीक्षण किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने सखी सेन्टर की केन्द्र प्रबन्धक श्रीमती अनुराधा राठी से सेन्टर में आने वाली पीड़ित महिलाओ एवं बच्चियों की समस्याओं के निवारण के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की। सखी सेन्टर पर लंबित प्रकरणों में पीड़िता के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्वास्थ्य तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सा सुविधाओं, पुलिस सुरक्षा, कानूनी सलाह व अन्य की विस्तृत जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!