युवाओं के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका अदा कर रहा है स्काउट गाइड संगठन

उदयपुर, 25 फरवरी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय निपुण रोवर प्रशिक्षण शिविर और मण्डल स्तरीय विशेष योग्यजन स्काउट्स एवं गाइड्स का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर के समापन समारोह महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ प्रताप सिंह धाकड़ के मुख्य आतिथ्य तथा अभिलाषा विशेष विधालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेणु के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए हुए कुलगरू ने कहां कि युवाओं के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका अदा कर रहा है। युवा पीढ़ी को समय पर संस्कारों की पाठशाला के अवसर प्रदान करवाये जाते हैं तो निश्चित तौर पर उनमें संस्कारों के गुणों का विकास होना संभव है, परिणाम स्वरूप देश को भावी पीढ़ी संस्कारित और सुयोग्य मिलती है। उन्होंने कहा कि सभी उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थानों में रोवरिंग का आवश्यक रूप से सुचारू संचालन करवाया जाना आवश्यक बताया तथा रोवर लीडर का प्रशिक्षण एवं महाविद्यालय स्तर पर रोवरिंग के कैंप, गतिविधियों का आयोजन करवाये जाकर उन्हें न केवल योग्यता वृद्धि के अवसर प्रदान करते हुए सामुदायिक विकास कार्यक्रमो में भागीदारी सुनिश्चित करना लाभकारी होता है। उन्होंने शिविर में प्रशिक्षण ले रहे महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के रोवर्स और अभिलाषा विशेष विधालय के विशेष योग्यजन स्काउट्स व गाइड को शुभकामनाएं दी। तथा जिले के सी ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे के द्वारा रोवरिंग के माध्यम से युवाओं को नई दिशा दिखाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

विशिष्ट अतिथि पद से संबोधित करते हुए रेणु सिंह ने कहा कि भारत स्काउट व गाइड सभी को समानता का अधिकार देते हुए कमजोर आर्थिक स्थिति के छात्र छात्राओं को भी स्काउटिंग की मूलाधार से जुड़कर इसकी गुणात्मक प्रगति यथा तृतीय सोपान, राज्य पुरस्कार, प्रेसीडेंट अवार्ड प्राप्त करने के साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शिविर गतिविधियों में अपनी प्रतिभा को निखारने तथा प्रदान करने के सुअवसर प्रदान करता है। उन्होंने भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में पहली बार गदपुरी हरियाणा में विशेष योग्यजन स्काउट्स गाइड्स रोवर्स रेंजर्स के लिए आयोजित होन जा रही अगनूरी में उनकी संस्थान के 04 स्काउट्स एवं 04 गाइड्स का राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता के लिए सुअवसर प्रदान कर चयनित करवाने के लिए सी ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे की प्रशंसा कर आभार जताया।
इस अवसर पर उदयपुर मण्डल के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मनमोहन स्वर्णकार ने अतिथियों का शाब्दिक स्वागत किया। अभिलाषा विशेष विधालय की उपाचार्य शमा परवीन, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ग्रुप लीडर डॉ धर्मपाल सिंह डूडी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के 05 रोवर्स को महामहिम राज्यपाल महोदय के करकमलों से राज्य पुरस्कार रोवर अवार्ड प्राप्त प्रमाण पत्र कुलगुर के करकमलों से ग्रुप लीडर डा धर्मपाल सिंह डूडी को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। तथा हैडक्वार्टर ओपन रोवर्स क्रू के रोवर विरेंद्र सिंह चुंडावत को राज्य पुरस्कार रोवर अवार्ड प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पाण्डे ने बताया कि निपुण रोवर प्रशिक्षण शिविर का संचालन सुभाष चंद्र लीडर ट्रेनर ने किया वंही विशिष्ठ योग्यजन स्काउट्स गाइड्स का शिविर संचालन सी ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने किया। संचालन व्यवस्थाओं में हरिशंकर शर्मा, विशाल गुप्ता, विरेंद्र सिंह चुंडावत,देवेश लक्षकार, अमित यादव,चंदा सिसोदिया ने पूरे समय उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर कैंप फायर कार्यक्रम में संभागी रोवर्स और स्काउट्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में आभार सुभाष चंद्र लीडर ट्रेनर ने किया। रात्रिकालीन सत्र में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!