स्कूटी वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

छात्राओं को मिली स्कूटी की सौगात

राजसमंद,27 सितंबर। महामहिम कलराज मिश्र, माननीय राज्यपाल, राजस्थान के करकमलों द्वारा सत्र 2021-22 एवं 2022-23 के लिए

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण किया गया। जिले के नोडल महाविद्यालय सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजसमन्द के स्कूटी योजना के नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार बासोतिया ने बताया कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना अन्तर्गत स्कूटियों का वितरण श्री गोवर्द्धन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाथद्वारा जिला राजसमन्द में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम कलराज मिश्र, माननीय राज्यपाल, राजस्थान, डॉ. सी.पी. जोशी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष, राजस्थान, श्री बी.डी. कल्ला, माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार, श्री उदयलाल आंजना, माननीय मंत्री सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार, श्री मदन पालीवाल, जनसेवक एम.डी. मिराज ग्रुप के सानिध्य में किया गया। माननीय राज्यपाल महोदय ने प्रत्येक छात्रा से वार्तालाप करते हुए उनकी शिक्षा एवं उनके प्राप्तांको के सम्बन्ध मे पूछा तथा डॉ. सी.पी. जोशी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

आयुक्तालय के निर्देशानुसार कार्यक्रम स्थल पर 11 मेधावी छात्राओं को स्कूटियॉ एवं 14 मेधावी छात्राओं को स्कूटियॉ राजसमन्द मे वितरित की गयी। कार्यक्रम स्थल नाथद्वारा मे महाविद्यालय प्राचार्य श्रीमती निर्मला मीणा, प्रो. सुमन बडोला, डॉ. संतोष भण्डारी, डॉ. मीनाक्षी बोहरा, श्री मनोहर सिंह मोजावत, श्री नेमी चन्द कार्यक्रम सम्पन्न करवाने हेतु उपस्थित रहे।

राजसमन्द मे स्कूटियॉ वितरण का कार्य महाविद्यालय प्राचार्य श्रीमती निर्मला मीणा, प्रो. सुमन बडोला, डॉ. संतोष भण्डारी, डॉ. गोपाल लाल कुमावत, डॉ. प्रतीक विजय, डॉ. मीनाक्षी बोहरा के सानिघ्य मे सम्पन्न हुआ।

जवाहर नवोदय विद्यालय समांतर प्रवेश परीक्षा कक्षा 9वी और 11वीं कक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ

राजसमन्द 27 सितम्बर। जवाहर नवोदय विद्यालय समांतर प्रवेश परीक्षा कक्षा 9वी और 11वीं कक्षा के लिए 2024 हेतु आवेदन का पंजीकरण प्रारंभ हो गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 सितम्बर है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जा सकते है। आवेदन के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट ूूूण्दंअवकंलंण्हवअण्पद पद पर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा राजसमंद  जिले के निर्धारित परीक्षा केन्द्रो पर दिनांक 10.02.2024 को आयोजित की होगी। कक्षा 09वी के लिए पात्रता कक्षा 08 में अध्ययनरत अभियार्थी का जन्म तिथि 01.05.2009 से 31.07.2011 के बीच होनी चाहिए। (दोनो दिवस शामिल) यह एससी/एसटी/ओबीसी  सहित तथा कक्षा 11वी के लिए  पात्रता कक्षा10 में अध्ययनरत अभ्यर्थी का जन्म 01.06.2007से 31.04.2009 (दोनो दिवस शमिल)के बीच होना चाहिए।

एक दिवसी कृषक प्रशिक्षण का आयोजन

राजसमन्द 27 सितम्बर। कार्यालय सहायक निदेशक कृषि (वि) नाथद्वारा के सभागार में उद्यान विभाग राजसमंद द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अन्तर्गत एक दिवसी कृषक प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। उक्त प्रशिक्षण में उप निदेषक उद्यान राजसमंद डॉ0 रविन्द्र कुमार वर्मा की अध्यक्ष्ता में आयोजित की गई। एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण में 50 कृषकों ने भाग लिया। कृषक प्रशिक्षण में सरंक्षित खेती, ऑर्गेनिक फार्मिंग, ड्रिप सिंचाई पद्धति, फलोद्यान स्थापना, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, लॉटनल, प्लास्टिक मल्च के कम लागत के प्याज भण्डारण इकाई स्थापना अत्यादि उद्यानिकी गतिविधियों से कृषकों की आय में वृद्धि करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। डॉ0 वर्मा ने बताया कि परम्परागत फसलों की तुलना में संरक्षित खेती यथा पॉली हाउस, शेडनेट हाउस, लॉटनल, प्लास्टिक मल्च द्वारा सब्जियों की खेती करके किसान 2 से 5 गुण तक आय में वृद्धि कर सकते है। इससे किसानों की अर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार होगा।

कृषक प्रशिक्षण में डॉ0 रविन्द्र कुमार वर्मा ने सूूक्ष्म सिंचाई योजना पर ड्रोप मोर क्रोप की महत्वता बताते हुए ड्रिप संयंत्र, मिनि स्प्रिंकलर, फव्वारा संयंत्रो से होने वाले फायदों, पानी की बचत, श्रम की बचत, लागत में कमी व पैदावर करने होने वाले फायदों से एवं इस पर देय अनुदान के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।

कृषक प्रशिक्षण में कृषि अधिकारी उद्यान श्री शिवांग नेहरा द्वारा ड्रिप सिंचाई संयंत्र/मिनी स्प्रिंकलर/फव्वारा संयत्र पर लघू एवं सीमान्त कृषकों को लागत का 75 प्रतिशत, अजा, अजजा व महिला कृषकों को 75 प्रतिशत एवं सामान्य कृषकों को 70 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। सौर उर्जा संयंत्र पर सभी श्रेणी के कृषकों को 60 प्रतिशत अनुदान देय है, जिसमें दिशा-निर्देशानुसार 7.5 एच.पी. डीसी व 10 एचपी डीसी/एसी पर अनुदान का प्रावधान है। ग्रीन हाउस/शेडनेट हाउस निमार्ण पर 560 वर्गमीटर से 4000 घनमीटर तक अनुदान देय है। जिले पर 844 से 935 रू प्रति वर्ग मीटर इकाई लागत का अनुदान देय है। वर्मी कम्पोस्ट इकाई निमार्ण पर लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 50000 रु/- रू अनुदान देय है। फल बगीचा स्थापना करने पर किसानों को एक हैक्टयेर पर अधिकतम 30000/- रू अनुदान देय है। फल बगीचा स्थापना पर ड्रिप संयंत्र अनिवार्य है।

कृषक प्रशिाक्षण में  कृषि अधिकारी श्री मयूर दवे द्वारा राजस्थान फसल सुरक्षा मिशन के तहत तारबंदी पर देय अनुदान एवं उससे होने वाले लाभ से अवगत करवाया। श्री दवे ने कृषकों के द्वारा तारबंदी के बारे में आवश्यक दस्तावेज एवं प्रश्नों का प्रत्युत्तर का जवाब दिया एवं समूह में तारबंदी लगाने हे प्रेरित किया।

कृषक प्रशिक्षण  मेें श्री कल्प वर्मा, सहायक निदेशक कृषि (वि) नाथद्वारा ने खेत तलाई, पाईप लाईन, कृषि यन्त्र पर देय अनुदान के बारे में बताया। तथा फस्ल बीमा की आवश्यकता से अवगत करवाये जाने हेतु सुझाव दिया।

कृषक प्रशिक्षण में अधिकारियों/विशेषज्ञों द्वारा किसानों को अपने उत्पादन को मूल्य संर्वधन करने हेतु प्रेरित किया एवं राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा देय अनुदान से लाभ लेकर उद्यमी  बनने हेतु प्रेरित किया।

कृषक प्रशिक्षण में डॉ0 रविन्द्र कुमार वर्मा, उप निदेषक उद्यान, श्री कल्प वर्मा, सहायक निदेशक कृषि (वि) नाथद्वारा, श्री मयुर दवे, कृषि अधिकारी, कृषि अधिकारी उद्यान राजसमंद श्री शिवांग नेहरा, श्री प्रकाश चन्द पारीक, सहायक कृषि अधिकारी उद्यान, श्री मनोहर शंकर आचार्य, कृषि पर्यवेक्षक, श्री राधेश्याम व्यास, कृषि पर्यवेक्षक, एवं श्री शांती लाल माली कृषि पर्यवेक्षक उद्यान ने भाग लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!