जयपुर के डॉ मुकेश गर्ग बनाए गए छठी बार प्रदेश महामंत्री
उदयपुर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष निहाल चंद मेघवाल द्वारा राजस्थान के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई। लंबे समय से अनुसूचित जाति मोर्चा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे उदयपुर के इंजीनियर संजय चंदेल को प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व पर नियुक्त किया गया।
एमएनआईटी जयपुर से इंजीनियरिंग करने वाले ग्राम कानपुर निवासी संजय चंदेल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह और प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ प्रमोद सामर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
सत्यनारायण मोची ने बताया कि उदयपुर से विशेष लगाव रखने वाले डॉ मुकेश गर्ग और संजय चंदेल को प्रदेश में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओ ने खुशी व्यक्त की।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि चंदेल ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए घोषणा को एक आम कार्यकर्ता का सम्मान होना बताया। सूची में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री सहित विभिन्न 47 पदों पर नियुक्ति करते समय पूर्व केंद्रीय मंत्री और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निहाल चंद मेघवाल द्वारा सामाजिक एवं क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए अनुभवी एवं युवा कार्यकर्ताओ को नियुक्ति दी गई है l
