सकल् राजपूत महासभा फ़रवरी माह में होगा प्रदेश स्तरय सम्मेलन

जयपुर  में आयोजित  प्रदेश स्तरीय एक बैठक में आज ये निर्णय लिया गया कि सकल राजपूत महासभा की सभी ज़िला इकाइयों का पुनर्गठन होगा हाल ही में समाज की ज्वलंत समस्याओं में जिन ज़िला इकाइयों ने सक्रिय रूप से भागीदारी नहीं निभाई, राजनीतिक दलों का समाज के पद पर रहते हुए समर्थन किया ऐसे ज़िला अध्यक्षों को पद मुक्त कर संगठन में युवा और अनुभवी लोगो को मोका दिया जाएगा बैठक में तय किया गया कि फ़रवरी माह में उदयपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन होगा जिस में समाज के सभी नव निर्वाचित  विधायक और मंत्रियों का अभिनंदन किया जाएगा इस सम्मेलन में राजपूत समाज के प्रतिभाभावान विभूतियों का भी सम्मान किया जाएगा । सकल राजपूत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर सिंह कृष्णावत ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री उत्तरप्रदेश के राजपूत नेता को बुलाया जाएगा सकल राजपूत महासभा के इस अधिवेशन में विभिन्न कमेटियों का गठन कर ज़िम्मेदारिया तय की जाएगी, कार्यक्रम स्थल उदयपुर शहर रहेगा और कार्यक्रम की तारीख़ 10 से 14 फ़रवरी के मध्य रखी जाएगी। सकल राजपूत महासभा के इस कार्यक्रम समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा, मेवाड़ में सकल राजपूत महासभा का प्रथम प्रदेश स्तरय सम्मेलन होगा उल्लेखनीय है कि लोकसभा इलेक्शन से पहले राजपूतों का सम्मेलन के माध्यम से एकजुट होना और लामबंद होकर सम्मेलन करना विशेष बिंदु रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!