साध्वी प्रज्ञामूर्ति आदि ठाणा का अशोक नगर स्थित लोकाशाह जैन स्थानक भव्य चतुर्मासिक प्रवेश

उदयपुर, 6 जुलाई। अशोक नगर स्थित लोकाशाह जैन स्थानक में रविवार को साध्वी प्रज्ञामूर्ति, मधु कुँवर एवं डॉ. चिंतनश्रीजी का 2025 के वर्षावास के लिए आयड़ जैन मंदिर से सैकड़ो श्रावक श्राविकाओ के साथ भव्य मंगल प्रवेश किया।
महामंत्री राजेंद्र खोखावत ने बताया कि रविवार प्रातः शुभ मुहूर्त में साध्वी प्रज्ञामूर्ति, साध्वी मधु कुँवर एवं साध्वी डॉ. चिंतनश्रीजी आदि ठाणा ने चतुर्विध संघ के साथ आयड़ मन्दिर से विहार करते हुए उपनगरीय क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए अशोक नगर स्थित लोकाशाह जैन स्थानक प्रवेश किया। यहां धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए साध्वी डॉ. हर्ष प्रभा, साध्वी मधु कुँवर और साध्वी डॉक्टर चिंतन ने जिनवाणी का श्रवण कराते हुए कहा कि चार माह का चातुर्मास कर्मों का नाश करने  हेतु उपस्थित हुआ है। अधिक से अधिक धर्म ध्यान करते हुए मनुष्य जीवन को सफल बनाने का आग्रह किया। संघ अध्यक्ष कांतिलाल जैन ने शब्दों द्वारा स्वागत किया। इस अवसर पर संरक्षक ओंकार सिंह सिरोया, महावीर जैन परिषद के संयोजक राजकुमार फतावत, कवि प्रकाश नागौरी, रमेश खोखावत, राजस्थान जैन कॉन्फ्रेंस महिला अध्यक्ष  पुष्पा खोखावत, लोकाशाह महिला मंडल अध्यक्ष सुशीला भानावत, श्रमण संघ महानगर अध्यक्ष रोशन लाल जैन, महामंत्री हिम्मत बडाला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, विहार सेवा अध्यक्ष संदीप बोलियां आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रवेश के शुभ अवसर पर बेगु, भीलवाड़ा और शहर के विभिन्न संघों  ने चातुर्मास की अनुमोदना करते हुए धर्म ध्यान करने का प्रण लिया। कोषाध्यक्ष ललित चौधरी ने आभार व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!