रॉयल मोटर्स 2.0 नये अवतार में ,पहले ही दिन 15 गाड़ियों की डिलीवरी दीं

उदयपुर। हीरो मोटो कॉर्प लि. के अधिकृत विक्रेता पंचवटी स्थित रॉयल मोटर्स का नये इनोवेशन के बाद रॉयल मोटर्स 2.0 के नये अवतार का आज हीरो मोटो कॉर्प लि. के नेशनल हेड अखिलेश विजय,जोनल हेड नीरज तिवारी,जोनल हेड सेल्स सीजेड गौरव शर्मा,जोनल हेड सीई सीजेड निलेश बोराडे,जोनल केड हेड नवनीत कौर ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
रॉयल मोटर्स के प्रबन्ध निदेशक शेख शब्बीर के.मुस्तफा ने बताया कि रॉयल मोटर्स के नये अवतार के उद्घाटन के मौके पर कंपनी के अधिकारियों ने पन्द्रह ग्राहकों को हीरो मोटरसाईकिल की डिलीवरी दी।
इस अवसर पर अखिलेश विजय ने कहा कि हीरो कंपनी आज तक अपने ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरी है और यही कारण है कि वह समय-समय पर ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार नयी-नयी गाड़ियों को लॉन्च एवं बाजार में चल रही गाड़ियों में नये फीचर्स के साथ बाजार में आती है।
इससे पूर्व रॉयल मोटर्स के पदाधिकारियों,मनामा मोटर्स के हुसैन मुस्तफा एवं अन्य ने कंपनी के अधिकारियों का बुके भेंट कर, मेवाड़ी साफा,शॉल ओढ़़ाकर भावभीना स्वागत किया। कंपनी के अधिकारी भी स्वागत की परपरा से अभिभूत हो गये।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!