रोटरैक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या और मेक्सिको की आरएफई टीम के बीच रोटरी फ्लैग एक्सचेंज

उदयपुर। रोटरैक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या ने उदयपुर में मेक्सिको से रोटरी फ्रेंडशिप एक्सचेंज टीम के बीच आज फ्लैगशीप एक्सचेंज किया।
रोटरैक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या के अध्यक्ष शमील शेख ने बताया कि इस मैत्री आदान-प्रदान में 11 सदस्य थे। क्लब ट्रेनर ऐश्वर्या सिंह ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया और इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और आगामी सर्विस प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी दी। रोटरेक्ट क्लब के सदस्यों ने मैक्सिको के चार अलग-अलग रोटरी क्लबों के सदस्यों के साथ रोटरी क्लब के फ्लैग का आदान-प्रदान किया। इस कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्य  रोटरेक्टर शैलेंद्र, रोटरेक्टर जिनल पटेल,  रोटरेक्टर किशोर, रोटरेक्टर अंकित पांडे ,और रोटरेक्टर मीनाक्षी ने सार्थक चर्चा की, आपसी सीख को बढ़ावा दिया और दोनों जिलों के बीच संबंधों को मजबूत किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!