रोटरी एलीट ने किया राजकीय विद्यालय का कायाकल्प-कुणावत

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर एलीट ने मेहरों का गुड़ा अंबेरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उल्लेखनीय विकास कार्य करवा कर विद्यालय का कायाकल्प कर दिया है। जिसके लिए क्लब सराहना का पात्र है। यह बात रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के ’प्रांतपाल डॉ निर्मल कुणावत’ ने लोकार्पण  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि क्लब ने विद्यालय भवन में जिस प्रकार सुधार किया है वह प्रशंसनीय है और जो संसाधन दान किए हैं वे छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।
क्लब अध्यक्ष विकास श्रीमाली ने बताया कि रोटरी क्लब एलीट ने विद्यालय को दो वर्षों के लिए गोद ले रखा है तथा वहां योजनाबद्ध तरीके से काम करवाया जा रहा है। अभी तक क्लब द्वारा विद्यालय में विद्यालय के दोनो भवनों की दीवारों की पूर्ण मरम्मत एवम प्लास्टर करवाया गया है। साथ ही दोनों भवनों, खिड़कियों आदि का रंग रोगन भी करवाया गया है।कक्षाओं के फर्श की भी मरम्मत करवाई गई है।
क्लब सचिव अजय लोढ़ा ने जानकारी दी कि विद्यालय के कंप्यूटर संाइस के लिए एक लैपटॉप, दस कंप्यूटर सिस्टम, प्रोजेक्टर एवम स्क्रीन तथा फर्नीचर भी दिया गया है, साथ ही कक्षाओं में इलेक्ट्रिकल कार्य भी करवाया गया है तथा ट्यूबलाइट आदि लगा कर प्रकाश की उचित व्यवस्था की गई है। ये सभी कार्य भामाशाहों से प्राप्त आर्थिक सहयोग से करवाए गए। प्रमुख रूप रूप से सीडीएन सोफ्टवेयर इंदौर के चेतन नाइक, अबु धाबी के ललित हेमनानी, सिंगापुर के तरुण कुमार कालरा तथा क्लब सदस्य हितेश गांधी से आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सह प्रांतपाल कमलेश तलेसरा ने एक क्लास के लिए 20 सेट फर्नीचर भी उपलब्ध करवाया।
विद्यालय के प्राचार्य ने उपरोक्त सभी कार्यों के लिए क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया एवम वादा किया कि विद्यालय परिवार सभी चीजों का उचित रख रखाव करेगा एवम उनका सर्वाेत्तम उपयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्लब सदस्य, विद्यालय स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे। आगामी वर्ष के अध्यक्ष निर्वाचित अक्षय जैन ने कहा कि वे अगले वर्ष भी विद्यालय में विकास कार्य जारी रखेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!