विशेष किशोर पुलिस इकाई की समीक्षा बैठक सम्पन्न

उदयपुर 15 मई। उदयपुर रेंज पुलिस एवं युनिसेफ राजस्थान के सहयोग से संचालित कम्युनिटी पुलिसिंग टू बिल्ड अवेयरनेस एण्ड ट्रस्ट कार्यक्रम के तहत विशेष किशोर पुलिस इकाई की समीक्षा बैठक सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजि हुई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती चेतना भाटी ने पुलिस थाना स्तर पर आने वाले देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों के संदर्भ में बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को सक्रियता एवं संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए।
बाल कल्याण समिति उदयपुर की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती यशोदा ने समिति के समक्ष पुलिस द्वारा प्रस्तुत बालकों के संबंध में पहचान तथा प्राथमिक जानकारियों से संबंधित दस्तावेजों को समिति को प्रस्तुत करने के विषय में अवगत कराया। समिति के सदस्य अंकुर टांक व श्रीमती रेखा ने भी विचार साझा किए। युनिसेफ की बाल संरक्षण सलाहकार श्रीमती सिन्धु बिनुजीत ने कॉम्बेट कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षणों में प्राप्त सुझाव व पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों के क्रम में पुलिस थाना स्तर पर लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम अंतर्गत विभिन्न प्रक्रियाओं तथा प्रपत्रों के बारे में जानकारी दी। उन्होने बाल विवाह की रोकथाम, गुमशुदा बालकां के लिए मानक संचालन प्रक्रिया की थाना स्तर पर पालना, पुलिस थानों पर बाल हेल्प डेस्क के संचालन तथा सूचनाओं को पोर्टल पर अपलोड करने के लिए अधिकारियों को सुझाव दिए। बैठक में रेंज कार्यालय द्वारा अधिनियमों की पालना के लिए जारी निर्देशों के संबंध में सभी बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा रिसोर्स सामग्री वितरित की गई। बैठक में प्रभारी मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ गोविन्द सिंह ने भी उपयोगी सुझाव दिए।  इस मौके पर बाल विवाह रोकथाम जागरूकता पेम्फलेट का भी विमोचन किया गया। बैठक में मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ की टीम एवं कॉम्बेट कार्यक्रम के आकाश उपाध्याय, भरत खोखर आदि सहित पुलिस थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!