भीम परमेश्वर महादेव के बाहर क्षेत्रवासियों ने की गंगा आरती

उदयपुर। स्थानीय चांदपोल नागरिक सेवा समिति उदयपुर द्वारा आज देवस्थान विभाग द्वारा देवदर्शन यात्रा के दौरान पिछोला स्थित परमेश्वर महादेव मंदिर के बाहर बने घाट पर गंगा आरती की। क्षेत्रवासियों ने ने आज देवस्थान विभाग मंत्री महोदया को एक पत्र दे अनुरोध किया कि वह हरिद्धार की तर्ज पर नियमित सायंकाल गंगा आरती का विभाग की ओर से किया जाए ताकि पिछोला झील की पवित्रता अक्षुण्ण बनी रहे व भक्तजन व पर्यटक भी प्रतिदिन भव्य गंगा आरती का पुण्य लाभ ले सके। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछोला झील पर जन्म से लेकर मृत्यु तक के सभी सामाजिक धार्मिक कार्य किये जाते है। महाराणा ने भी झील का निर्माण हरिद्वार की तर्ज पर ही किया जिसके किनारे पर शिव, हनुमान, राधा कृष्ण, राम, पंचदेवरियां, माझी का मंदिर व कई घाट बनाए है। साथ ही आज आरती के पश्चात् चांदपोल नागरिक समिति के सदस्यों ने आमजन से अपील की व झीलों को स्वच्छ व साफ रखें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!