बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के घाटोल उपखंड के ग्राम पंचायत अमरथुन में मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस बड़े धूम धाम तरीके से मनाया गया।
विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक खुशपाल कटारा ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच राजेंद्र कुमार चरपोटा, विशिष्ठ अतिथि समाज सेवी राधेश्याम चरपोटा, रकम चंद चरपोटा,शैलेश कुमार और एसएमसी , पीटीए के अध्यक्ष और एसडीएमसी के उपाध्यक्ष रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के सस्था प्रधान अरुण व्यास ने कि ।
विद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बालक बालिकाओं ने शानदार परेड को अंजाम दिया और बेहद ही रोचक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। आए हुए तमाम मुख्य अतिथियों और भामाशाओं को साफा पहनाकर शाल ओढ़ाकर मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार चरपोटा सरपंच ने संविधान के बारे में बताया।
मंच संचालन खुश पाल कटारा और प्रज्ञा अधिकारी ने किया।
समारोह में गत तीन वर्षो के10, 12 कक्षा के उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम का तुलनात्मक समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत उपलब्धियों को रेखांकित किया जिस पर ग्राम पंचायत की ओर से विवेकानंद का फोटो,साफ बांध शाल ओढ़ाकर,मोतियों की मालाओं पहना कर पूरे स्टाफ को सम्मानित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यालय की समस्याओं जिसमें खेल मैदान पर अतिक्रमण मुक्त कर समतलीकरण और चार दिवारी निर्माण करने, बालिका छात्रावास निर्माण करने,10 कक्षा कक्ष नव निर्माण करने, प्रयोगशाला कक्ष, एनसीसी ,एनएसएस प्रवृति स्वीकृत व्याख्याता भौतिक विज्ञान,जीव विज्ञान, कृषि विज्ञान उप प्रधानाचार्य,वरिष्ठ अध्यापक गणित, एएओ,वरिष्ठ सहायक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित 9 रिक्त पद शीघ्र भरने की मांग की गई।
इस मौके पर भेरूलाल डोडियार, दयाशंकर चरपोटा, कचरू लाल चरपोटा, प्रज्ञा अधिकारी, श्रीमति रैना निनामा, अनूप मेहता, पर्वत सिंह, हरिशंकर, मानसिंह, नारायण लाल, चुन्नीलाल दायमा रकम चन्द, मणिलाल , रिंकू कुमारी, किरपा कुमारी, गजेंद्र व्यास, गोविन्द कुमार, शैलेश कुमार चरपोटा सहित सैकड़ों ग्रामीण, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।
