उदयपुर, 8 दिसंबर। आगामी गणतंत्र दिवस 2023 की आवश्यक तैशरियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित करने के लिए आवश्यक बैठक गुरुवार 22 दिसंबर की सुबह 10.30 बजे जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी एडीएम सिटी प्रभा गौतम ने दी।
आयुर्वेद विभाग की समीक्षा बैठक 19 को
उदयपुर, 8 दिसंबर। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में नवाचारों पर चर्चा के साथ आयुर्वेद विभाग की समीक्षात्मक बैठक सोमवार 19 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में ओटीसी सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ.पप्पूलाल मीणा ने दी।
16वां निःशुल्क पंचकर्म शिविर 12 दिसंबर से
उदयपुर 8 नवंबर। शहर के राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार 16वां निःशुल्क पंचकर्म, अग्निकर्म एवं अस्थि स्वास्थ्य जांच शिविर 12 से 16 दिसंबर तक आयोजित होगा। शिविर प्रभारी एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी वैद्य शोभालाल औदीच्य ने बताया कि आयुर्वेद विभाग के निर्देशानुसार पिछले कई महीनों में 15शिविरों का आयोजन किया गया है। जिसमें राज्य एवं अन्य राज्यों की कई रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है। डॉ. औदिव्य ने बताया कि एवीएन, साइटिका, स्पॉन्डीलाइटिस, एडी का दर्द, कमर दर्द, घुटनों में दर्द, माइग्रेन एवं बालों का झड़ना आदि रोगो का पंचकर्म, अग्निकर्म विधि से उपचार किया जाकर उचित परामर्श दिया जाएगा। हड्डियों में कैल्शियम की कमी के उपचार के लिए अस्थि स्वास्थ्य जांच शिविर 12 को अग्निकर्म जांच शिविर 1़6 दिसंबर को आयोजित होगा।