बांसवाड़ा जिले का मामला, पुलिस कर रही मामले की जांच
उदयपुर । संभाग के बांसवाड़ा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है । अन्य धर्म का प्रचारक बने व्यक्ति ने धर्म परिवर्तन करने से इंकार करने पर 3 बच्चों सहित अपनी पत्नी को छोड़ दिया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
पीड़ित पत्नी शनिवार को बांसवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह के सामने पेश हुई भी। जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं ।
दरअसल, बांसवाड़ा के कुशलगढ़ की विवाहिता इजू ने एसपी को दिए परिवाद में बताया कि पति कमलेश के साथ उसकी शादी 8 साल पहले हुई थी । उसके 7 साल का पुत्र इशाक, 4 साल की पुत्री सारा और 2 साल का पुत्र एमु है । 3 साल पहले पति कमलेश पादरी के रूप में कान करने लगा और गांव-गांव जाकर लोगों को धर्म अपनाने का प्रचार करने लगा । पति ने उसे भी धर्म बदलने की कहा तो उसने इनकार कर दिया ।इसके बाद वह रोजाना उसके साथ मारपीट करने लगा और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगा। पति का कहना भा कि वह पादरी का काम करता है तो उसकी पत्नी भी धर्म प्रचार करने वाली होनी चाहिए ।
पत्नी ने बताया कि जब कई बार कहने पर वह नहीं मानी तो पति उसे साथ रखने के लिए रुपए की मांग करने लगा। पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर है, तो पैसे नहीं देने की कहा तो भी मारपीट की और दूसरी पत्नी लाने की बात कही। इसकी रिपोर्ट उसने पाटन थाना पुलिस को दी तब समाज के पंचों के बीच समझौता हुआ कि वह ना तो मारपीट करेगा और ना ही दूसरा विवाह ।
10 दिन तक उसने सही व्यवहार किया लेकिन फिर मारपीट करने लगा। राजस्थान पुलिस ने इस मामले में अपने ट्वीटर हैंडल से बांसवाड़ा पुलिस से जवाब मांगा तो, बांसवाड़ा पुलिस ने अपने ट्वीटर हैंडल से जवाब दिया कि सूचना संबंधित थाने पर भेज जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
