आरबीआई करेगा जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

जी-20 फाइनेंस वर्किंग ग्रुप बैठक
उदयपुर, 2 मार्च। जी-20 प्रथम शेरपा सम्मेलन के सफल आयोजन के पश्चात अब जी-20 द्वितीय सस्टेनेबल फायनेंस वर्किंग ग्रुप की बैठक उदयपुर में 21 से 23 मार्च को आयोजित होगी।
इस बैठक से पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से भी विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियों का आयोजन उदयपुर में किया जाएगा। गुरूवार को उदयपुर पहंुचे आरबीआई के उप महाप्रबंधक विकास अग्रवाल, सहायक महाप्रबंधक धर्मेंद्र कछावा, अभिषेक सिंह, मेजर ताराचंद, एलडीएम राजेश जैन आदि ने इस संबंध में विचार-विर्मश किया एवं प्रस्तावित गतिविधियों पर चर्चा की। उप महाप्रबंधक अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर शहर में इस माह के तीसरे सप्ताह में वॉकेथॉन का आयोजन भी किया जाएगा जिसके माध्यम से आमजन को आरबीआई तथा फायनेंस लिटरेसी संबंधी गतिविधियों से परिचित करवाने का प्रयास किया जाएगा। इसे लेकर बैंकर्स के साथ भी बैठक कर कार्य योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि उदयपुर आकर उनकी पूरी आरबीआई टीम उत्साहित है।

अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा आरटीओ ऑफिस
उदयपुर, 2 मार्च। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के दौरान वाहनमालिकों की सुविधा को देखते हुए प्रादेशिक परिवहन अधिकारी कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने बताया कि 3, 4 व 5 मार्च को राजकीय अवकाश के बावजूद प्रादेशिक परिवहन अधिकारी कार्यालय खुला रहेगा, इस दौरान वाहनधारक विभागीय टेक्स इत्यादि जमा करा सकते हैं।
–000–

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना
डूंगरपुर-रामेश्वरम् वाया उदयपुर टेªन 19 को होगी रवाना

उदयपुर, 2 मार्च। राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2022 के अन्तर्गत डूंगरपुर-रामेश्वरम् वाया उदयपुर टेªन 19 मार्च को दोपहर 1 बजे डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
देवस्थान आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि डूंगरपुर स्टेशन से डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा जिलों के 490 यात्री यात्रा में सवार होेंगे। उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी में उदयपुर मुख्य रेलवे स्टेशन से उदयपुर एवं राजसमन्द व अन्य जिलों के 615 यात्री सवार होंगे। इस यात्रा में कुल 1105 यात्रियों एवं 38 राजकीय स्टाफ सहित कुल 1143 यात्री यात्रा करेंगे। यात्रियों को दोनों रेलवे स्टेशन पर पहुँचने के निर्देश दिये है ताकि वह समस्त प्रक्रिया समय पर पूर्ण कर सके। इसके तहत डूंगरपुर मुख्य रेलवे स्टेशन पर प्रातः 8 बजे, उदयपुर मुख्य रेलवे स्टेशन पर प्रातः 11.30 बजे रिपोर्ट करना होगा। इस यात्रा में लॉटरी की मुख्य सूची में चयनित यात्रियों को ही आमंत्रित किया गया है। प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को टेªन में जगह की उपलब्धता पर भेजा जाएगा। रेलगाड़ी में सभी चयनित तीर्थ यात्रियों को व्यक्तिशः दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। यात्री अपने साथ ऑनलाइन भरे गये आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी (मय प्रमाणित चिकित्सीय प्रमाण-पत्र), मूल जनआधार, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा, साथ ही दैनिक उपयोग की सामग्री  यथा आवश्यक औषधियाँ, व्यक्तिगत आवश्यकता हेतु नकदी, कपड़े लाने होंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!