उदयपुर लोकसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी मन्नालाल रावत आज सलूंबर नगर मण्डल में सलूंबर विधानसभा के कार्यकताओं से विचार विमर्श किया। वहां पर कार्यकर्ताओं से बैठक में चुनाव के पहले और चुनाव के बाद की चर्चा की मतदान किस प्रकार हुआ उसे पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। बैठक में ही श्री मन्नालाल रावत ने राजस्थान की कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी को राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा जान से मारने की दी जा रही धमकी को लेकर इसकी कड़ी निंदा की एवं कहां की इस प्रकार की देश को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा मीडिया संपर्क प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि बैठक से मन्नालाल रावत ऑटो में सवार हो कर उपखंड मुख्यालय जा कर जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी को जान से मारने की धमकी देने वाले अपराधीयो और उनके मास्टर माइंड आकाओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन दिया।
रावत ने सलूंबर नगर मण्डल में विधानसभा के कार्यकताओं से किया विचार विमर्श
