विधायक दीप्ति माहेश्वरी के मुख्य आतिथ्य में दिव्यांग बालकों के साथ ‘रमत 5.0’ का आयोजन

राजसमंद 16 जनवरी। विधायक दीप्ति माहेश्वरी के मुख्य आतिथ्य में वी विश फॉर सोसाइटी द्वारा दिव्यांग बच्चों के साथ “रमत 5.0 : आओ रमवा चाला” का आयोजन किया गया। यह आयोजन समग्र शिक्षा विभाग के साथ संयुक्त तत्वाधान में केलावाली स्कूल राजनगर में किया गया। संस्था अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश तैलंग के मार्गदर्शन और प्रेरणा से विलुप्त होते पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया।

रमत 5.0 में सभी दिव्यांग श्रेणी के 109 बालक बालिकाओं तथा उनके अभिभावकों ने भाग लिया। संस्था सचिव लेफ्टिनेंट डॉ. विनीता पालीवाल मौजूद रहीं। संस्थान उपाध्यक्ष उमा जोशी द्वारा बच्चों को खेल भावना के साथ जीवन कौशल की ट्रेनिंग हेतु गतिविधियों एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने अभिभावकों से दिव्यांग बच्चों को संबल एवं सकारात्मकता प्रधान करने हेतू आभार व्यक्त किया। साथ ही आह्वान किया की सभी अभिभावक विशिष्ट बालको के लिए थोडा अधिक प्रयास कर उने समाज की मुख्यधारा से जोड़े। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।

समग्र शिक्षा संदर्भ व्यक्ति कमलेश उपाध्याय एवं सुनीता शर्मा द्वारा साइन लैंग्वेज की प्रतियोगिता कराइ गयी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नीतू बाला शर्मा, तुल्वीर कुमार, अलोक कुमार, दिव्यांशी राज राठौर, अनिल चौधरी, रमेश कुमार, पवन कुमार जांगिड़ ने विशिष्ठ सहयोग प्रदान किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!