दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन

राजसमंद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 में सतरंगी सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को मतदान हेतु जागरूक एवं प्रोत्साहित करने हेतु दिव्यांगजनों की मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल रैली को अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद हनुमान सिंह राठौड़ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया गया। दिव्यांगो द्वारा आम मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं को लोकसभा चूनाव 2024 में मतदान हेतु जागरूक करने के लिये हाथ में तख्तियां एवं बैनर लेकर कलक्ट्रेट से जलचक्की चौराहा तक शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल रैली निकाली गई जिसमें श्री द्वारकेश अक्षम सेवा संस्थान के सचिव राकेश परियाणी, प्राचार्य अनिता परियाणी एवं संस्था में आवासरत बच्चे, स्टाफ की सहभागिता रही। प्रभारी अधिकारी विशेष योग्यजन प्रकोष्ठ एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक जयप्रकाश चारण द्वारा अवगत कराया गया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जिले में लोकसभा चुनाव 2024 में आम मतदाताओं एव दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के उद्वेश्य से इस रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में सैंकड़ों दिव्यांगो ने भाग लिया तथा आम जनता को बढ चढकर मतदान करने के लिये रैली के माध्यम से निवेदन किया कि सभी लोग अपने महत्वपूर्ण कार्य को छोड़कर सबसे पहले मतदान करें। इस लोकतंत्र के महायज्ञ में अपने मतदान की आहूति अवश्य देवें यह आपका अधिकर है इसका प्रयोग अवश्य करें। 26 अप्रेल 2024 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे के मध्य सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी जयप्रकाश विशेष योग्यजन प्रकोष्ठ  द्वारा सक्षम एप की भी जानकारी दी गई तथा इस बार सभी मतदान लोकेशन पर व्हील चेयर की व्यवस्था हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर छाया,पानी एवं बैठने की व्यवस्था भी की गई है। मतदान में दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस कार्यक्रम में स्वीप टीम जिला राजसमन्द के सभी सदस्य रामप्रकाश के साथ उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!