राजसमंद : 13 प्रत्याशियों में से 2 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज

8 अप्रैल तक नाम वापिस ले सकेंगे प्रत्याशी
राजसमंद 5 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के तहत 28 मार्च से 4 अप्रैल तक राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जिला कलक्टर एवं आरओ डॉ भंवर लाल के समक्ष उपस्थित होकर दाखिल किए गए। 2 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए और 11 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए।
सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री दामोदर प्रसाद गुर्जर, भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड, बीएसपी से श्री राम किशन भादु, भारतीय जन अधिकार पार्टी से घनश्याम सिंह, निर्दलीय श्री अर्पित छाजेड निर्दलीय, निर्दलीय श्री जितेंद्र कुमार खटीक, निर्दलीय श्री नारायण सोनी पिता गोपीलाल सोनी, निर्दलीय श्री धर्म सिंह पिता बाबू सिंह, भीम ट्राइबल कांग्रेस से श्री प्रमोद कुमार वर्मा पिता किशनलाल वर्मा, निर्दलीय श्री नीरू राम कापड़ी, निर्दलीय मोहन सिंह पिता भूर सिंह के नामांकन पत्र सही पाए गए।
प्रत्याशी कृष्णा देवी गुर्जर पति दामोदर प्रसाद गुर्जर तथा डॉक्टर घनश्याम मुरडिया पिता राम रतन मुरडिया निर्दलीय का नामांकन पत्र खारिज हुआ। 8 अप्रैल तक प्रत्याशी नाम वापिस ले सकते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!