संयुक्त निदेशक डाॅ प्रकाश चन्द्र शर्मा, सीएमएचओ डाॅ हेमन्त कुमार बिन्दल ने सौंपा सहायता राशि का चैक
विभाग के संविदा कार्मिको, राजकीय कार्मिको एवं अधिकारीयों ने एकत्र की राशि
राजसमंद, 02 जनवरी। रेलमगरा ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में एनएचएम के तहत कार्यरत संविदा कार्मिक डेटा एन्ट्री आॅपरेटर कमलेश कुमार स्वर्णकार की गत नवम्बर माह में आकस्मिक मृत्यु होने कारण सीएमएचओ कार्यालय, खंड रेलमगरा एवं खंड आमेट के अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों द्वारा आश्रितो के लिये एकत्र की गई सहयोग राशि 3 लाख 70 हजार रूपये का चैक मृतक आश्रित पत्नी को संयुक्त निदेशक जोन उदयपुर डाॅ प्रकाश चन्द्र शर्मा, सीएमएचओ डाॅ हेमन्त कुमार बिन्दल, डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डाॅ महेन्द्र सिंह खंगारोत एवं बीसीएमओ रेलमगरा डाॅ राजेन्द्र चैधरी ने मृतक के घर पहुंच सौंपा।
एनएचएम के खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश रेगर ने बताया कि मृतक कमलेश पिछले 18 वर्षो से कार्यरत थे, संविदा पर होने के कारण उनको किसी भी प्रकार का सरकारी परिलाभ नही मिल पाया। उनके पिछे एक वृद्ध पिता, छोटे बच्चे और पत्नी है। घर में एक मात्र कमाने वाले संविदा कार्मिक कमलेश स्वर्णकार की मृत्यु हो जाने से परिवार वालो को आर्थिंक सम्बल प्रदान करने के उदे्श्य से विभागीय कार्मिको द्वारा छोटी – छोटी धनराशि एकत्र कर मृतक की पत्नी मधुबाला सोनी को सौंपी गई।
बीसीएमओ डाॅ राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि कमलेश स्वर्णकार एनएचएम अन्तर्गत ब्लाॅक डेटा एन्ट्री आॅपरेटर के पद पर कार्यरत थे। अपने कार्य में कुशल और श्रेष्ठ कार्य सम्पादन के कारण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांको की आॅनलाईन मोनिटरिंग एवं क्रियान्वयन में उनका महत्वपूर्ण योगदान था और रेलमगरा जिले में हमेशा डेटा गुणवत्ता में अग्रणी था।
सीएमएचओ डाॅ हेमन्त बिन्दल ने परिवार जनो को सांत्वना प्रदान करते हुए आवश्यकता होने पर विभाग के कार्मिको से सम्पर्क करने तथा हरसम्भव मदद करने के लिये आश्वस्त किया। जिला आशा समन्वयक ने इस अवसर पर मतृक संविदा कर्मचारी के परिवार को आर्थिंक सम्बल देने वाले विभाग के संविदा कर्मचारीयों, राजकीय कर्मचारीयों एवं अधिकारीयों का आभार व्यक्त किया।
