राजसमन्द,17 मार्च। जिलें में अवैध क्लिनिक एवं लेब्स को लेकर सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल, डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण, बीसीएमओ डॉ मस्तराम मीणा एवं जिला ड्रग कंट्रोल ऑफीसर लतिशा अच्छवानी, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सीएचसी चारभुजा डॉ रमेश कुमार, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ सचिन शर्मा ने कुम्भलगढ़ ब्लॉक के चारभुजा तहसील मुख्यालय पर संचालित निजी क्लिनिक एवं लेब्स का औचक निरीक्षण किया तथा क्लिनिक पर उपस्थित स्टॉफ, संचालकर्ताओं को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने तक संचालन बंद करने के लिये पाबन्द किया।
चारभुजा मुख्यालय पर संचालित डॉ शर्मा जनरल एण्ड डेन्टल क्लिनिक पर विभागीय टीम को मरीजो को ड्रीप लगाते हुए तथा चिकित्सकीय कार्य होना पाया गया, मौके पर संचालक अनुपस्थित मिला तथा उपस्थित स्टॉफ क्लिनिक के रजिस्ट्रेशन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाये। जिस पर टीम ने मौका पर्चा बना कर सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने तक क्लिनिक पर चिकित्सकीय गतिविधियां बंद करने के लिये पाबन्द किया।
इसी प्रकार चारभुजा मुख्यालय पर संचालित शिवम लेब्स बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित मिली आवश्यक दस्तावेजो के अभाव में लेब को मौके पर बंद करवाया गया। टीम की कार्यवाही को मध्येनजर चारभुजा कस्बे में अन्य अवैध क्लिनिक संचालनकर्ता आनन – फानन में अपने क्लिनिक बन्द कर मौके से फरार हो गये।
टीम ने झीलवाड़ा बस स्टेण्ड पर संचालित अवैध तरीके से संचालित विष्णु क्लिनिक पर कार्यवाही करते हुए मौके से उपचार के लिये दवाईंया एवं अन्य चिकित्सकीय सामग्री जब्त की तथा क्लिनिक को मौके पर बंद करवाया। झीलवाड़ा गांव में भी एक झोलाछाप डॉक्टर मौके से क्लिनिक बन्द कर फरार हो गया सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने बीसीएमओ को नियमानुसार अग्रीम कार्यवाही के लिये निर्देशित किया।
सीएमएचओ ने बताया कि सभी बीसीएमओ को अपने सम्बन्धित ब्लॉक में सघन अभियान संचालित कर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले संचालित अवैध क्लिनिक संचालनकर्ताओं एवं झोलाछापो पर नियमानुसार कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया है।
राजसमंद : अवैध क्लिनिक एवं लेब्स को लेकर सीएमएचओ के नेतृत्व में विभागीय टीम ने चारभुजा में की कार्यवाही
